Latest:
उधमसिंह नगर

मोदी के विजन को रामपाल की चुनौती!प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन में हुए शामिल। मेयर के कदम से प्रशासन हुआ असहज।एनएच पर बनी दुकानों को बता दिया वेडिंग जोन

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर। सरकार के आदेश पर G-20 से पहले शहर की सड़कों के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण लगे प्रशासन का विरोध कर रहे व्यापारियों को भाजपा मेयर रामपाल का साथ मिल गया है। मेयर प्रशासन की कवायद के खिलाफ पहले नगर निगम में बैठक की और फिर रोडवेज स्टेशन के समाने चल रहे धरने में भी शामिल हुए। उन्होंने मीडिया के सवाल पर एन एच पर बनी दुकानों को वेडिंग जोन बता दिया। भाजपा मेयर रामपाल का कदम मोदी और सरकार विरोधी माना जा रहा है। मेयर कल फिर व्यापारियों नगर निगम में एकत्र होने का आह्वान किया है।मेयर के इस कदम से प्रशासन असहज हैं,तो लोग सवाल उठा रहे,जिसका जबाब भाजपा को ही देना होगा।

आपको बता की उत्तराखंड में आने वाले दिनों G-20 का सम्मेलन होना है, जिसमें 25 से ज्यादा देशों की प्रतिनिधि भी हिस्सा लेंगे। जिनका पंतनगर होते हुए रुद्रपुर में आवागमन रहेगा। केन्द्र और राज्य सरकार के निर्देश पर पंतनगर से रामनगर तक सड़कों को अतिक्रमण मुक्त और सौंदर्यीकरण किया जा रहा, जिसमें युद्ध स्तर पर काम चल रहा है,इसी के तहत रुद्रपुर में नैनीताल हाईवे पर बनी दुकानों को हटाने की भी बात कही जा रही है, प्रशासन ने इसके लिए दुकानों का चिन्ह करण भी करा लिया है, जिसके विरोध में व्यापारियों ने आंदोलन शुरू कर दिया। जिसका नुकसान होगा उसके द्वारा विरोध की बात समझ में आ रही, लेकिन भाजपा मेयर द्वारा अपनी ही सरकार के खिलाफ जाना समझ से परे है,मेयर के कदम ने प्रशासन को भी परेशान कर दिया है, उन्होंने दो दिन पहले प्रशासन के काम में थोड़ा डाल दिया था,तो नगर निगम की जेसीबी व कर्मियों को भी वापस ले गए तो,मेयर ने एसडीएम से नोंक झोंक भी थी,शाम को उन्होंने ध्यान जारी कर साफ़ किया था,कि प्रशासन को नगर निगम अपने न तो संसाधन देगा और न ही कर्मी और अधिकारियों को उपलब्ध करायेगा। यानी की साफ की मोदी के भारत को आगे ले जाने के मिशन में रुद्रपुर में भाजपा के मेयर रोड़ा बन गए हैं। जो प्रशासन के लिए सिरदर्द साबित हो रहा है।