Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में बुल्डोजर की आहट, दुकानों हुई शटडाउन।व्यापारियों ने जताया रोष, चाबियां विधायक को सौंपने की तैयारी व्यापार मंडल अध्यक्ष बोले प्रशासन कर रहा हिटलरशाही।

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर। G-20 सम्मेलन से पहले रुद्रपुर में सड़कों के चौड़ीकरण की चल रही कवायद की बीच नैनीताल हाईवे पर बनी दुकानों पर बुल्डोजर की आहट सुनाई दे रही है। विरोध में दुकानदारों ने दुकानें बंद रोष जताया है। व्यापारी सभी दुकानों की चाबियां विधायक शिव अरोरा को सौंपने की तैयारी कर रहे हैं।

 

दुकानों की चाबियां

शनिवार को राजस्व विभाग द्वारा किए गए चिन्हिकरण के बाद नैनीताल हाईवे पर गांधी पार्क के बहार बनी सभी दुकानें आचनक बंद हो गयी। मौके पर व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा, महामंत्री हरीश अरोड़ा भी पहुंच गए, सभी व्यापारियों ने अपनी अपनी दुकानें की चाबी उनके हवाले कर दी। व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा की नैनीताल रोड पर स्थित राममोहर लोहिया मार्केट में पिछले 50 साल से लोग कारोबार कर रहे हैं, जिनसे उनका परिवार चला रहा,अब प्रशासन जी 20 के बहाने उन्हें उजाड़ने की तैयारी कर रहा है, जिससे बड़ी संख्या व्यापारियों के आगे भुखमरी की नौवत खड़ी हो जायेंगी। उन्होंने कहा की प्रशासन हिटलरशाही कर रहा है, जबकि दुकानों को हटाने की कोई जरूरत नहीं है,शहर में काशीपुर वाईपास रोड चौड़ीकरण की स्वीकृति मिल गयी,शहर के बाहर वाईपास भी स्वीकृत हो चुका है। प्रशासन यदि व्यापारियों को हटाना चाहता है,तो पहले उनके लिए दूसरी जगह स्थापित करने की व्यवस्था करें।उन्होंने कहा की वह सभी दुकानें अनिश्चितकाल के लिए बंद कर चाविया विधायक को सौप देंगे।