Latest:
उधमसिंह नगर

रुद्रपुर में कार में मिली भारी मात्रा में शराब,तीन तस्कर गिरफ्तार

नरेन्द्र राठौर

रुद्रपुर। कोतवाली पुलिस ने एक कार से बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गरी शराब दूसरे राज्यों की बताई जा रही।

 प्रभारी निरीक्षक विक्रम राठौर के मुताबिक  चौकी रम्पुरा थाना कोतवाली रुद्रपुर द्वारा अभियान चलाते हुए गस्त के दौरान सुमित गंगवार उर्फ हिमाँशु पुत्र धर्मेन्द्र कुमार उर्फ ओमपाल निवासी ग्राम बरा थाना पुलभट्टा जिला ऊ०सिं0नगर 2- अंकित राठौर पुत्र श्री रूपलाल निवासी ग्राम बरा थाना पुलभट्टा जिला ऊ०सिं0 नगर 3- रंजीत सिंह पुत्र मक्खन सिंह निवासी ग्राम नकुलिया थाना सितारगंज जिला ऊ0सिं०नगर के कब्जे से 96 पव्वे अंग्रेजी शराब मार्का MC DOwells No 1 whisky, 96 पव्वे अंग्रेजी शराब IMPERIAL BLUE Whisky कुल 192 पव्वे व 48 अदधे अंग्रेजी शराब MC Dowells No1 whisky, 48 अदधे अंग्रेजी शराब ROYAL STAG whisky कुल 96 अदधे व 25500रू नकद व गिरफ्तार 03 नफर अभियुक्त मय कार 120 रजि नं0 UK18L1418 बरामद किये गये। पुलिस ने तीनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश किया।