रुद्रपुर में पत्रकार संगठन एनयूजे-आई की रुद्रपुर कार्यकारिणी का गठित, महेंद्र पोपली अध्यक्ष व अमन सिंह बने महामंत्री।
नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। नगर के बस स्टैंड स्थित मद्रास कैफे रेस्टोरेंट के हाल में एनयूजे-आई के जिलाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव के नेतृत्व में एक बैठक का आयोजन कर रुद्रपुर नगर इकाई का गठन किया गया।
जिसमे महेंद्र पोपली को अध्यक्ष, अमन सिंह को महामंत्री, गोपाल भारती को उपाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया।
उसके उपरांत जिलाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव व मौजूद सभी पत्रकारों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को माला पहनाकर स्वागत कर बधाई दी।
वही जिलाध्यक्ष कमल श्रीवास्तव ने कहा कि मुझे पूर्ण आशा है कि नवनियुक्त नगर इकाई अध्यक्ष महेंद्र पोपली के नेतृत्व में रुद्रपुर इकाई द्वारा समाज हित के कार्य किये जायेंगे और एनयूजेआई संगठन समाज के लिए एक आदर्श संगठन के रूप में प्रस्तुत होगा।
वही इस मौके पर नवनियुक्त अध्यक्ष महेंद्र पोपली ने सभी का आभार व्यक्त करते हुये कहा कि जल्द ही रुद्रपुर नगर कार्यकारिणी में रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।
इस मौके पर मोहन राजपूत, सुनील श्रीवास्तव, सौरव गंगवार, दुर्गेश तिवारी, नरेश कुमार, महेंद्र पाल मौर्या, गोपाल शर्मा, संजय भटनागर, गोपाल सिंह गौतम, अर्जुन कुमार, नरेन्द्र राठौर ,सुरेंद्र शर्मा समेत अनेको पत्रकार मौजूद रहे।
