Latest:
उधमसिंह नगर

व्यापारियों ने सुनाया दर्द,डीएम बोले यह एनएच का मामला। हाईवे की जमीन पर नो वेंडिंग जोन। राहत की उम्मीद हुई धूमिल,उलटी गिनती शुरू। रुद्रपुर एनएच पर बनी दुकानों का मामला

नरेन्द्र राठौर
रुद्रपुर। महानगर में नैनीताल हाईवे की जमीन पर बनी दुकानों को बचाने का कवायद अब धूमिल होती नजर आ रही, यानी की बुल्डोजर चलने की उलटी गिनती शुरू हो गयी,इसके लिए  तैयारी भी पूरी हो चुकी है।
यह सब हम प्रशासन की तैयारियां के साथ जिलाधिकारी युगल किशोर पंत के द्वारा व्यापारियों के समाने कहीं गरी बात के आधार पर कह रहे हैं। दरासल नैनीताल हाईवे पर गांधी पार्क से सटी दुकानों को हटाने के लिए प्रशासन की तरफ से दिन पहले चिन्हिकरण किया गया था, जिससे दुकानदार भड़क गए,तभी से दुकानदारों ने शटडाउन कर धरना शुरू कर दिया है। सोमवार को नगर निगम में व्यापारियों और जनप्रतिनिधियों की बैठक भी हुई, जिसमें व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने साफ कहा जिन दुकानों को हटाने की कवायद चल रही है, उनसे सैकड़ों परिवार अपना जीवन यापन करते हैं, प्रशासन चाहे तो सड़क चौड़ी कर ले, लेकिन नहीं हटेगी,मेयर रामपाल, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने भी उनका बयान का पूरा समर्थन किया। बाद में व्यापारी और जनप्रतिनिधियों का शिष्टमंडल डीएम युगल किशोर पंत से मिला। व्यापारियों ने अपना दर्द डीएम को सुनाकर राहत की मांग की,इधर डीएम ने साफ कहा की यह एनएच का मामला है,वह इसको लेकर एन एच के अधिकारियों से वार्ता करेंगे, उन्होंने यह भी कहा की नगर निगम वेडिंग जोन विकसित करें, लेकिन एन एच की जमीन पर वेडिंग जोन नहीं बनने दिया जायेगा। बताते हैं की यह यह बात मेयर रामपाल से पहले भी कह चुके हैं, लेकिन प्रशासन की तैयारियां से साफ है की अब एन एच को अतिक्रमण मुक्त कराने की पूरी रेखा तैयार हो गयी। सूत्रों कि माने तो अगले 24 घंटे में कवायद पूरी हो सकती है,